‘इनको जीवित जला देना चाहिए’, कांग्रेस ‘कार्पोरेटर’ने शासकीय कर्मचारियोंको धमकाया, महाराष्ट्रके समूह अध्यक्ष भी थे साथ
२८ अप्रैल, २०२१
‘टाइम्स नाउ’की सूचनाके अनुसार, कांग्रेसके ‘कार्पोरेटर’ बंटी शेलके समूहके महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोलेके साथ नागपुरके नगर पालिका निगमके कार्यालय पहुंचे और कर्मचारियोंके साथ दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें धमकाया । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटोलेकी उपस्थितिमें शेलकेने कहा कि अक्षमताके लिए कर्मचारियोंको जीवित जला दिया जाना चाहिए ।’ अब देखना यह है कि महाराष्ट्र शासनद्वारा ऐसे कठिन समयमें कांग्रेस ‘कॉर्पोरेटर’पर दुर्व्यवहार और कथित रूपसे कार्यमें व्यवधान डालनेके प्रयासमें कोई कार्यवाहीकी जाती है या नहीं ?
गत सप्ताह इसी प्रकार एक ‘कोविड’ चिकित्सालयमें शिवसेना पार्षद संध्या दोषीने उपद्रव किया था । अपनी शक्तिका अनुचित लाभ नहीं मिलनेपर वह क्रोधित हो गई थी । इतना ही नहीं, उनके साथ चिकित्सालयमें आए व्यक्तियोंने मुखावरणतक नहीं पहन रखा था !
ऐसे समयमें कई ऐसे विषय उजागर हो रहे है, जब सत्ताधारी गठबन्धनके नेता कोरोनाकी चिकित्साके लिए कार्यरत कर्मचारियोंको धमकाते हुए दिखाई दे रहे हैं ।
जिनके आचरणमें ही शिष्टता नहीं होती, क्या ऐसे लोग नेता बनकर समाजका विकास कर सकते है ? नहीं, कदापि नहीं, ऐसे नेताओको सत्तासे बाहर किया जाना चाहिए । आगामी हिन्दू राष्ट्रमें ऐसे अशिष्ट नेताओंका कोई स्थान नहीं होगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply