मुखावरणपर (मास्क लगानेपर) उपदेश देने आईं करीना खानकी लोगोंने की आलोचना
०१ मई, २०२१
देशभरमें कोरोना संक्रमणमे वृद्धि हो रही है। ऐसेमें कई अभिनेता और अभिनेत्रियों हैं, जो सार्वजनिक जालस्थानोंपर अपने प्रशंसकोंसे कोविडके दिशानिर्देशोंको पालन करनेका आग्रह कर रहे हैं । करीना खानने इंस्टाग्रामपर एक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने मुखावरणको योग्य प्रकारसे न पहननेवालोंपर अपना रोष प्रकट किया । इसपर कुछ लोगोंने उनसे प्रश्न भी किया है कि वे ये सब बात अपने चचेरे भाईको क्यों नहीं समझातीं ?
ज्ञातव्य है कि कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमणसे उबरनेके उपरान्त करीना खानके चचेरे भाई रणबीर कपूर और महेश भट्टकी बेटी आलिया भट्ट मालदीवके लिए निकले थे ।
संस्कृति, समाजिक मूल्यों एवं धर्मशिक्षणका ज्ञान न होनेके कारण आजका युवावर्ग इनको अपना आदर्श मानकर उनका अनुसरण करता है । राष्ट्र और समाजको सुधारनेसे पूर्व व्यक्तिको अपने परिवार एवं घर पूर्वसिद्धता करनी होती है । यदि इन्हें उचित शिक्षा तथा मौलिक समाजिक मूल्योंका भान होता तो सार्वजनिक संवादसे पहले अपने भाईको शिक्षा देती । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply