‘निर्दोषोंपर प्राथमिकी प्रविष्टकर अवैध धन अर्जित करते थे’ : परमबीर सिंहपर व्यापारियोंने लगाए गम्भीर आरोप
०३ मई, २०२१
मुंबईके पूर्व आयुक्त परमबीर सिंहपर व्यापारियोंने ‘रंगदारी’ और भ्रष्टाचारके आरोप लगाए गए हैं । जालान नामक एक व्यापारी और अन्यने कहा जा रहा है कि २०१८ में जब परमबीर सिंह ठाणे पुलिस प्रमुख थे, तब उन्होंने उनके विरुद्ध ‘महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट’के अन्तर्गत कार्यवाही की थी । ये विषय ‘रंगदारी’से जुडा हुआ था । जालानने अन्य पुलिसकर्मियोंके नाम भी लिए हैं । परिवादकर्ताओंने कहा है कि परमबीर सिंहके विरुद्ध प्राथमिकी प्रविष्ट की जाए । उन्होंने कहा कि वे अपने वक्तव्योंकी जांचके लिए भी सज्ज हैं ।
परमबीर सिंहपर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरको भी भीषण यातना देनेके आरोप स्वयं साध्वी प्रज्ञा सिंहने अनेक बार लगाए हैं और अब ये आर्थिक अपराध ! इन सबकी जांच होनी चाहिए और आरोपीपर कठोरतम कार्यवाही कर दण्डित किया जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply