बंगालके पश्चात तमिलनाडुमें भी राजनीतिक हिंसा, ‘डीएमके’ कार्यकर्ताओंने अम्मा ‘कैंटीन’में की तोडफोड
०५ मई, २०२१
पश्चिम बंगालमें तृणमूल कांग्रेसकी विजयके पश्चात भाजपा कार्यालयमें तोडफोड की गई और उसके कार्यकर्ताओंपर आक्रमण किया जा रहा है । अब तमिलनाडुमें भी ऐसी ही घटना सामने आई है । ‘एआईएडीएमके’ने सत्ता परिवर्तनके पश्चात राजनीतिक हिंसाके कुछ चित्र एवं चलचित्र अपने ‘ट्वीटर अकाउंट’पर साझा किए हैं । इनमेंमें तीन व्यक्ति एवं एक लडका ‘कैंटीन’ परिसरके अन्तर्गत तथा बाहर लगे फलक उन्मूलनके साथ वहां तोडफोड करते हुए दिखाई दे रहे हैं । चलचित्र सामाजिक अन्तर्जालपर सार्वजनिक होनेके पश्चात ‘डीएमके’ने कार्यकर्ताओंको सङ्गठनसे निष्कासित कर दिया है ।
राजनीति जब प्रतिशोधका पर्याय बन जाए एवं राजनेताओंके लिए येन केन प्रकारेण विजयी होना ही एक मात्र ध्येय रह जाए, तब ऐसी निधर्मी, सत्तालोलुप एवं उत्तरदायित्वहीन राजनीतिका पतन हो ही जाता है; अतः अब परिवर्तन हेतु हिन्दू राष्ट्रका होना अतिआवश्यक है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply