टीएमसी’ हिंसासे पीडित असम पहुंचे सैकडों भाजपा कार्यकर्ताओंको हेमंत बिस्वा सरमाने दो शिविरोंमें रखा, दी सभी आवश्यक सुविधाएं
०५ मई, २०२१
बंगालमें विधानसभा चुनावोंके परिणाम घोषित होनेके पश्चात ‘टीएमसी’के उपद्रवियोंकी हिंसाके कारण भाजपा कार्यकर्ताओंका बंगालसे पलायन हो रहा है । असमके भाजपा मन्त्री हेमन्त बिस्वा सरमाने ट्वीट करके जानकारी दी कि बंगाल छोडकर असम आनेवाले ६०० लोगोंको धुबरीमें दो सुरक्षा (राहत) शिविरोंमें रखा गया है जिनमें अधिकांशतः महिलाएं और बच्चे हैं । सभी शिविरार्थियोंको आवश्यक सुविधाएं प्रदान कराई जा रही है । इसके अतिरिक्त सभी लोगोंका कोविड परीक्षण भी कराया जा रहा है । ‘नेटवर्क-18’के पत्रकारके अनुसार बंगालमें सीमा सुरक्षा बलके सैनिकोंके घरपर भी आक्रमण किए गए हैं और ‘टीएमसी’के उपद्रवियोंने तोडफोड, अग्निकाण्ड और मारपीट की ।
उल्लेखनीय है कि ममता बनर्जीकी सुवेंदु अधिकारीसे पराजयके पश्चातसे वहां निरन्तर भाजपा कार्यकर्ताओंपर आक्रमण होने लगे । किसीको क्रूरतापूर्वक प्रताडित किया गया तो किसीकी हत्या कर दी गई । हिन्दू देवी-देवताओंकी प्रतिमाओंको भी हिंसामें ध्वस्त किया जा रहा है ।
बंगालमें राष्ट्रपति शासन लागू करनेके की मांग की जा रही है; परन्तु इसके लिए एक दीर्घ प्रक्रिया है, जिसे पूरा होनेतक हिंसाको रोका नहीं जा सकता; अतः ऐसी अव्यवहारिक प्रक्रियाके परिवर्तनन हेतु हिन्दू राष्ट्र चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply