बेंगलुरु ‘बीबीएमपी बेड घोटाले’में कांग्रेस नेता बन्दी, प्रियंका एवं राहुलके साथ फलकमें दिखाई दी – तेजस्वी सूर्याने रहस्योद्घाटन किया
०६ मई, २०२१
बेंगलुरु नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रमें ४ मईको ‘कोरोना’ संक्रमणके २१, ८६६ प्रकरण प्रविष्ट किए गए । ‘कोविड’ घटनाओंमें वृद्धिके कारण समूचे नगरमें चिकित्सालयमें ‘बेड’की मांगमें निरन्तर वृद्धि हुई है । स्वास्थ्य सङ्कटके मध्य, बेंगलुरु दक्षिणके ‘भाजपा’ सांसद तेजस्वी सूर्याने ‘बेड घोटाले’का सत्य उजागर करते हुए उन्होंने आक्षेप लगाया था कि बृहत बेंगलुरू महानगर पालिकाके (बीबीएमपीके) कुछ कर्मचारी ‘दलालों’के साथ मिलकर घोटाला कर रहे हैं । तेजस्वी सूर्याने कहा कि इन कर्मचारियोंने घरोंमें रह रहे ‘कोरोना वायरस’ संक्रमणसे पीडित रोगियोंके नामपर चिकित्सालयमें ‘बेड’ आरक्षित किए एवं उसके उपरान्त, उन्हें इच्छुक रोगियोंको अधिक मूल्योंपर विक्रय किया ।
‘भाजपा’ सांसदके अनुसार, बेंगलुरुमें ४०६५ ‘बेड’ अवैध पाए गए । उन्होंने कहा, “बेंगलुरुके लोग अपने निकट और प्रियजनकी सुरक्षाके लिए मात्र एक ‘बेड’ प्राप्ति हेतु सङ्घर्ष कर रहे हैं । ज्ञातव्य है कि ०४ मई मंगलवारको ४० वर्षीय महिला नेत्रवती एवं उसके २२ वर्षीय भतीजे रोहित कुमारको बेंगलुरू पुलिसने बन्दी बनाया था । पुलिस बताया कि आरोपी नेत्रवतीके सम्बन्ध ‘बीबीएमपी’के ‘वॉर रूम’से थे तथा वह निजी चिकित्सालयोंके जालसे भी जुडी हुई थी, जहां २०,००० से ५०,००० रुपए लेकर रोगियोंको चिकित्सालयमें ‘बेड’ उपलब्ध कराया जाता था ।
अब समाचार आ रहा है कि अभियुक्त नेत्रवतीके कांग्रेस सङ्गठनके साथ सम्बन्ध रहे हैं । अनेकों प्रसङ्गोंमें नेत्रवतीको प्रियंका गांधी वाड्रा एवं राहुल गांधीके फलक एवं कांग्रेसका ‘झण्डा’ हाथमें लिए देखा गया । तेजस्वीने आक्षेप लगाया कि इस ‘बेड घोटाले’में ‘बीबीएमपी’के अधिकारी, आरोग्य मित्र, चिकित्सालय एवं निजी ‘एजेंट’ सम्मिलित थे । इस घटनाका संज्ञान लेते हुए कर्नाटकके मुख्यमन्त्री बीएस येदियुरप्पाने घोटालेमें सम्मिलित लोगोंके विरुद्ध त्वरित कार्रवाहीका वचन दिया ।
एक ओर महामारीकाने उग्र रूप धारण किया हुआ है एवं लोगोंकी मृत्युका नग्न नृत्य चल रहा है । ऐसेमें भी कुछ संवेदनहीन एवं धनके लोभी राजनेता और उनके अनुयायी भ्रष्टाचार करनेसे चूक नहीं रहे है । येदियुरप्पा शासन दोषियोंको कठोरतम दण्ड देते हुए उन्हें त्वरित कारागारमें भेजे । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply