‘कलकत्ता खिलाफत समिति’ने ममता शासनसे मांगी ईद-उल-फितर नमाजकी अनुमति, जुटती है २ लाखसे अधिककी संख्या
०६ मई, २०२१
कोलकातामें प्रत्येक वर्ष ईद-उल-फितर नमाजकी व्यवस्था करनेके लिए उत्तरदायी ‘कलकत्ता खिलाफत समिति’को प्रत्येक वर्षकी भांति इस वर्ष भी रेड रोडपर नमाजके लिए राज्य शासनकी अनुमतिकी प्रतीक्षा है । इस अवसरपर प्रत्येक वर्ष दो लाखसे अधिककी जनसंख्या वहां एकत्रित होती है ।
कोविड -१९ महामारीके अन्तर्गत लगाए गए ‘लॉकडाउन’के कारण विगत वर्ष सार्वजनिक नमाज आयोजित करनेकी अनुमतिसे मना कर दिया गया था । रेड रोडपर एकत्र होनेवाली भीडको ईद-उल-फितरके अवसरपर विशेष नमाजके लिए देशमें होनेवाली सबसे बडी भीड कहा जाता है ।
बंगाल राज्यमें कोरोना महामारीसे लोग मृत्युके ग्रास बन रहे हैं । ऐसेमें मुसलमान समूह भीड एकत्रित करनेकी आज्ञा मांग रहे हैं; क्योंकि उन्हें आशा है कि उनका मुसलमान हितैषी शासन, उन्हें इसकी अनुमति दे देगा । यद्यपि कोरोना संक्रमणको देखते हुए यह सम्भव नहीं है; तथापि अनुमति दी जाती है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण होगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply