हैदराबादमें ईदकी पूर्व सिद्धताके मध्य कोरोना महामारीके नियमोंका पूर्णतः उल्लंघन
०७ मई, २०२१
हैदराबादमें ईद-उल-फितरकी पूर्व सिद्धता हेतु चारमीनार विपणिके समीप कोरोना महामारी नियमोंका पूर्णतः उल्लंघन दृष्टिगत हो रहा है । सामाजिक जालस्थलपर एक ‘वीडियो’ साझा हो रहा है जिसमें विपणिमें घूमनेवाले व्यक्तियोंद्वारा मुखावरण अर्थात ‘मास्क’का प्रयोग भी नहीं किया जा रहा है । महामारीको लेकर क्षेत्रके नागरिकोंमें गम्भीरता दिखाई नहीं देती है । समाचारके अनुसार यह ‘वीडियो’ ५ मई, २०२१का है । राज्यमें ‘कर्फ्यू’का समय रात्रि ९ बजेसे है । ऐसेमें सभी व्यापारी ८:३० तक अपनी-अपनी आपणि (दुकान) खोलकर रखते हैं । इस कारण लोग ईदसे पूर्व वस्त्र इत्यादि क्रय करने हेतु अधिक संख्यामें आ रहे हैं और कोरोना नियमोंका उल्लंघन किया जा रहा है ।
ज्ञातव्य है कि राज्यमें कोरोना महामारी अपने चरमपर है और अनेकानेक लोग नित्य संक्रमित हो रहे हैं; तथापि राज्य शासन केवल दिशा-निर्देश दे रहा है, कोई ठोस कार्यवाही नहीं कर रहा है; क्योंकि इनमें मुसलमानोंकी संख्या अधिक है ।
मुसलमानोंके तुष्टीकरणमें तेलंगानाके शासक इतने अन्धे हो चुके हैं कि इन्हें यह घातक भीड दिखाई ही नहीं दे रही है । कुम्भमें सावधानीसे व्यवहार कर रहे हिन्दुओंकी आलोचना करनेवाले भी लुप्त हो गए हैं । तेलंगाना शासन नियमोंकी अवहेलना करनेवालोंपर कठोर कार्यवाही करे, यह हमारी मांग है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply