कोविडसे निधनके बाद सभीके पार्थिव शरीरकी नि:शुल्क अन्त्येष्टि कराएगा योगी शासन, नगरीय निकाय वहन करेंगे व्यय
०८ मई, २०२१
०७ मईको उत्तर प्रदेशके मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथने कोविड-१९ प्रबन्धनके लिए गठित समूहको निर्देशित किया कि ‘कोरोना वायरस’ संक्रमणके कारण हुई मृत्युपर शवके दाह संस्कारके लिए किसी भी प्रकारका शुल्क नहीं लिया जाएगा । इसपर उत्तर प्रदेश शासनके नगर विकास विभागके अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंहने आदेश प्रेषित करते हुए कहा कि शवदाहगृह, कब्रिस्तान और श्मशानमें संक्रमितके शवके अन्तिम संस्कारका व्यय नगरीय निकाय वहन करेगा ।
योगी शासनका यह निर्णय प्रशंसनीय है; परन्तु शासन इस महामारीसे लडनेमें और ध्यान दे तो अच्छा होगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply