‘हिन्दू लाइव्स मैटर’ : ‘यूके’, कनाडा, ‘यूएसए’, ऑस्ट्रेलियामें बंगाल हिंसाके विरोधमें प्रवासी भारतीयोंने किया विरोध-प्रदर्शन
०९ मई, २०२१
बंगालमें विधानसभा चुनावोंके परिणामके पश्चात हिंसा आरम्भ हो गई है । अत्यधिक भाजपा कार्यकर्ताओंकी हत्या हो चुकी है और कई अन्य चोटिल हुए हैं । अब इन हत्याओंके विरोधमें विभिन्न देशोंमें निवास कर रहे प्रवासी भारतीयोंने विरोध प्रदर्शन किया है । भाजपा नेता कपिल मिश्रने अपने खातेपर इन प्रवासी भारतीयोंकेद्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शनोंका चित्र साझा किया है ।
‘यूनाइटेड किंगडम’के ‘बेसिंगस्टोकमें भगवा ध्वज और फलक (पोस्टर) दिखाई दिए, जिनमें ‘हिन्दुओंके नरसंहारके विरुद्ध प्रदर्शन’ और ‘हिन्दू लाइव्स मैटर’ लिखा हुआ था ।
बंगालमें विधानसभा चुनावोंके परिणाम आनेके पश्चातसे निरन्तर भाजपा कार्यकर्ता और उनके परिवार हिंसाके लक्ष्य बन रहे हैं । अपनी सुरक्षाके लिए भाजपा कार्यकर्ता और अन्य लोग असम पहुंच रहे हैं, जहां धुबरी और अन्य क्षेत्रोंमें उन्हें सहायता शिविरोंमें रखा जा रहा है ।
यह प्रसन्नताका विषय है कि हिन्दू अब वैश्विक स्तरपर संगठित होना आरम्भ हुए हैं । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply