कोरोना संक्रमित शवोंके कात्र (कफन) चुराते थे, प्रख्यात ‘ब्रैंड’की ‘पर्ची’ लगाकर बेचते थे विपणिमें, ५२० ‘कफन’ अधिग्रहितकर ७को बन्दी बनाया गया
१० मई, २०२१
उत्तर प्रदेशके बागपत जिलेसे शवोंके कात्र (कफन) चोरीकर, उन्हें उन्हें बेचनेका प्रकरण सामने आया है और इस सम्बन्धमें ७ लोगोंको बन्दी बनाया गया है, जो कब्रिस्तानों और श्मशानोंसे शवोंके कात्र चुराकर उनकी धुलाई इत्यादिकर उनपर ‘ब्रैंड’की ‘पर्ची’ लगाकर उन्हें पुनः विपणिमें बेच देते थे ।
यह मानवीय मूल्योंका निकृष्टतम ह्रास है, जो वर्तमान समयमें हो रहा है । मानवीय मूल्यों की स्थापना हेतु भी अब हिन्दू राष्ट्र चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply