बिहारमें चिकित्सालयसे लाकर गंगा नदीमें बहा दिए १५० से अधिक ‘कोविड’ मृतकोंके शव
१० मई, २०२१
बिहारके कटिहार जनपदका रविवार, ०९ मईको प्रसार माध्यमपर एक चलचित्र दृश्यपट हो रहा है, जिसमें एक चिकित्सालयके कर्मचारियोंद्वारा ‘एम्बुलेंस’ वाहनसे कोरोनासे मृत शवोंको उतारकर गंगा नदीमें बहाते हुए देखे जा सकते हैं । इनकी संख्या १५०से अधिक बताई जा रही है ।
सभी स्थानोंपर इस घटनाकी निन्दा होनेपर बिहार प्रशासनके अधिकारी उद्यान मिश्रने कहा है कि यदि मृतकोंके परिजनद्वारा इस विषयमें लिखित रूपसे नहीं दिया जाता है कि सम्पूर्ण घटना उनकी सहमति एवं देखरेखमें हुई है, तो चिकित्सालयके ‘सिविल सर्जन’ सहित सभी आरोपियोंके विरुद्ध २४ घण्टेके अन्दर सूचना प्रस्तुत करने व उचित कार्यवाही करनेके निर्देश दिए हैं ।
चिकित्सालय प्रशासनका यह कार्य तो निन्दनीय है ही; परन्तु जिला अधिकारीद्वारा दिया गया वक्तव्य भी उचित नहीं है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply