उत्तर प्रदेशमें ग्राम प्रधानका चुनाव जीतनेपर ‘बीफ पार्टी’का नियोजन करनेवाले रकमुद्दीन बनाए गए बन्दी
१० मई, २०२१
उत्तर प्रदेशमें सम्पन्न हुए पंचायत चुनावोंमें विजय प्राप्त करने वाले सोनभद्र जनपदके बरवाखड गांवके नवनिर्वाचित प्रधान रकमुद्दीन सहित अन्य चार व्यक्तियोंको गत शुक्रवार पुलिसद्वारा अपनी अभिरक्षामें ले लिया गया । स्थानीय निवासियोंके अनुसार पूर्वमें रकमुद्दीनद्वारा कथित रूपसे चुनावमें विजय होनेपर मतदाताओंसे ‘बीफ पार्टी’का वचन दिया था । गत गुरुवारको ग्रामीणोंको यह सूचना मिली की रात्रिमें इस प्रकारकी ‘पार्टी’का नियोजन किया जा रहा है । उन्होंने त्वरित ही पुलिसको सूचना दी व पुलिसने प्रकरण स्थलपर पहुंचकर आरोपियोंको अपनी अभिरक्षामें ले लिया । जनपदके ‘एसपी’ अमरेंद्र प्रसाद सिंहने बताया कि प्रकरण स्थलसे मांस, पशुओंकी खाल व पशु हत्या करने वाले शस्त्रोंको प्राप्त किया गया है । सभीके विरुद्ध प्राथमिकी भी प्रविष्ट की गई है । वहीं प्रकरणके पश्चात ग्रामीणोंमें अत्यधिक आक्रोश है तथा जानकारी मिलनेके पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं सहित बजरंग दल, विश्व हिन्दू महासंघ तथा विश्व हिन्दू परिषदके अन्य लोग भी अपना विरोध प्रकट करने हेतु उस स्थलपर पहुंचे गए ।
उत्तर प्रदेश जैसे राज्यमें भी जिहादी यदि इस प्रकारका दुस्साहस कर सकते हैं, जहां योगी आदित्यनाथ जैसे मुख्यमन्त्री हैं तो विचार करें कि अन्य राज्योंमें वे क्या-क्या नहीं करते होंगे ? – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply