राहुल वोहरा ‘ऑक्सीजन’के स्थानपर केवल मुखावरण लगाकर चले गए : देहलीके राजीव गांधी चिकित्सालयकी चूक सार्वजनिक


१० मई, २०२१
‘यूट्यूबर’ और ‘कंटेंट क्रिएटर’ राहुल वोहराकी ९ मईको कोरोना संङ्क्रमणके कारण मृत्युके पश्चात उनकी पत्नी ज्योतिने एक ‘वीडियो’ साझा किया है, जिसमें उनके पति राहुल वोहराकी मृत्युके लिए राजीव गांधी ‘सुपर स्पेशलिटी’ चिकित्सालयको उत्तरदायी ठहराया है । दृश्यपटमें राहुलको श्वास लेनेमें कठिनाई होते देखा जा सकता है । उन्हें ‘ऑक्सीजन’की कोई आपूर्ति नहीं की गई तथा सहायताके लिए किसी सहायकको बोलनेपर डेढ-डेढ घण्टे पश्चात आते हैं, ऐसा बताया गया है । विगत ४ दिवसोंसे उनकी स्थितिमें सुधार नहीं होनेपर उन्होंने सामाजिक जालस्थलमें ‘पोस्ट’ करके लोगोंसे पूछा था कि क्या कोई रुग्णालय है जहां उन्हें ‘ऑक्सीजन बेड’ मिल जाए । रुग्णालयसे निराश होकर राहुलने अन्तिम सन्देशमें लिखा कि उपचार मिलनेपर वे बच सकते थे । जिस समय उन्होंने यह ‘पोस्ट’ किया उस समय उनका ‘ऑक्सीजन’ स्तर निरन्तर गिर रहा था ।
उल्लेखनीय है कि ताहिरपुरका उक्त रुग्णालय, देहलीके मुख्यमन्त्री अरविंद केजरीवालने स्वास्थ्य मन्त्री सत्येंद्र जैनके साथ वर्ष २०१९ में उद्घाटन किया था, जो देहली शासनद्वारा चलाया जाता था ।
     जब कोरोनाग्रसित रोगी निराश होकर मृत्युपूर्व सार्वजनिक दृश्यश्रव्य साझाकर ‘ऑक्सीजन’की मांग कर रहे हैं, इस मृत्युका दोषी न केवल मूक बधिर रुग्णालयके उत्तरदायी कर्मचारी हैं; अपितु अराजक देहली शासन भी है । ऐसी भ्रष्ट चिकित्सक व शासन प्रणालीका हल हिन्दू राष्ट्र ही है, जहां उच्च प्रज्ञासे युक्त चिकित्सकके लिए रुग्णोंके प्राणका मूल्य ही सर्वोपरि होगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution