राजस्थानमें २५००० से अधिक पाकिस्तानी हिन्दू प्रवासियोंमें कोरोना संङ्क्रमणका भय, बिना आधार ‘कार्ड’ टीकाकरणसे वंचित


११ मई, २०२१
राजस्थानके जोधपुर जनपदमें रहनेवाले २५ सहस्रसे अधिक पाकिस्तानी हिन्दू प्रवासी कोरोना टीकाकरणकी प्रतीक्षा कर रहे हैं; किन्तु आधार ‘कार्ड’ व अन्य कोई अभिज्ञानपत्र उपलब्ध नहीं होनेके कारण कोरोनाका टीका लगवाना उनके लिए कठिन हो गया है । इन बस्तियोंमें कोरोनाकी चपेटमें आनेसे ५ प्रवासियोंकी कथितरूपसे मृत्यु भी हो गई है । समाचार सूत्रोंके अनुसार अभीतक न तो इनकी कोविड-१९ की जांच हुई है और न ही किसी प्रकारका उपचार इन्हें प्रदान कराया गया है । अधिकांंश प्रवासी भारतकी नागरिकता प्राप्तिकी लम्बे समयसे प्रतीक्षा कर रहे है, वे यहां ‘विसा’पर है ।
     स्वतन्त्रता पश्चात निधर्मी लोकतान्त्रिक शासन न केवल हिन्दू शरणार्थियोंके उत्थान हेतु विशेष पग उठानेमें विफल रहा है; अपितु कोरोना त्रासदीमें भी हिन्दू शरणार्थियोंको मूलभूत चिकित्सकीय सुविधा प्रदान करनेमें भी भेदभाव कर रहा है । राज्य शासन और भारत शासन तत्काल इन्हें सभी आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं प्रदान करे और इनके टीकाकरणका प्रबन्ध करे । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution