कोरोना दिशानिर्देशोंके कारण नहीं, ३२ वर्ष पुराने प्रकरणमें बन्दी बनाया पप्पू यादवको
१२ मई, २०२१
पटनामें मंगलवार, ११ मईको पुलिसद्वारा जन अधिकार दलके संरक्षक और पूर्व सांसद राजेश रंजन अर्थात पप्पू यादवको ३२ वर्ष पुराने अपहरणके प्रकरणमें बन्दी बनाकर वीरपुर कारावासमें भेज दिया गया है । उन्होंने कोरोना दिशा निर्देशोंका उल्लंघन किया था; परन्तु यह कारावास प्रस्थान, कोरोना नियमोंके उल्लंघनके कारण नहीं; अपितु ३२ वर्ष पुराने अपहरणके एक आपराधिक प्रकरणके कारण हुआ !
पप्पू यादवको कारावास भेजना प्रशंसनीय है; परन्तु ये कार्य ३२ वर्ष पूर्व ही किया जाना चाहिए था ! इतने वर्ष इस प्रकरणकी अवहेलना करनेवाले अधिकारियोंको भी दण्डित किया जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply