इजरायलपर आतंकी गुट हमासने प्रक्षेपित किए ४८० ‘रॉकेट’, केरलकी सौम्या सहित ३६ की मृत्यु
१२ मई, २०२१
यरुशलमकी अल अक्सा मस्जिदपर ‘जुमेकी नमाज’से आरम्भ हुआ संघर्ष अब इजरायल और फिलस्तीनियोंके मध्य युद्धमें परिवर्तित होता जा रहा है । २०१४ के उपरान्त पहली बार इस प्रकारका संघर्ष देखनेको मिला है । मंगलवार ११ मई, २०२१ की रात फिलिस्तीनी आतंकी गुट ‘हमास’ने इजरायलके कई नगरोंपर ‘रॉकेट’ प्रक्षेपित किए । इसमें भारतकी एक परिचारिका सौम्या संतोष सहित इजरायलके पांच नागरिक हुतात्मा हो गए । इसके उपरान्त इजरायलने जो आक्रमण किया उसमें हमासके एक शीर्ष आतंकी सहित सैंकडों फिलिस्तीनी आतंकियोंके मारे जानेका समाचार है ।
इजरायलका यह साहस अनुकरणीय है और भारतको यह सीखना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply