९७९४१ गांव, १४१६१० दल कोरोनासे युद्धमें योगी शासनका द्वारसे द्वारतक प्रभावी कार्य, विश्व स्वास्थ्य संगठनने भी की सराहना
१२ मई, २०२१
भारतमें कोरोना संक्रमणके फैलते प्रकोपके मध्य विश्व स्वास्थ्य सड्गठनने योगी शासनके ‘डोर-टू-डोर’ कार्यकी सराहना अपने जालस्थलपर की है ।
विश्व स्वास्थ्य संगठनने (डब्ल्यूएचओने) कहा कि योगी शासनने १,४१,६१० दलोंको इस कार्यमें लगाया है । इन दलोंमें राज्य स्वास्थ्य विभागसे २१,२४२ निरीक्षक हैं, जिनका कार्य ये सुनिश्चित करना है कि अभियानमें कोई भी ग्रामीण क्षेत्र न रह जाए ।
५ मईसे इस अभियानका प्रारम्भ ग्रामीण क्षेत्रोंमें हुआ । ग्रामीणोंके ‘रैपिड टेस्ट’ किए गए और ‘पॉजिटिव’ पाए जानेपर औषधीय उपकरण देकर सुझाव दिया गया कि वह कैसे कोरोनासे लड सकते हैं ?
योगी शासन प्रत्येक जनपदमें बच्चोंकी सुरक्षाके लिए भी विशेष व्यवस्था कर रहा है । इस क्रममें योगी शासनने विशेष रूपसे ९ दल गठित किए हैं, जिससे वह उत्तर प्रदेशमें यह सुनिश्चित कर रहा है कि कोरोना प्रबन्धनके अन्तर्गत न्यूनतम १०-१५ ‘बिस्तरों’वाला ‘पीडयाट्रिक आई सी यू’ प्रत्येक जनपद चिकित्सालयमें और आयुर्विज्ञान विद्यालयमें ऐसा ही ‘आईसीयू’ २५-३० ‘बिस्तरों’वाला हो ।
उत्तरप्रदेशके योगी शासनकी सीख अन्य राज्योंको भी लेनी चाहिए । जैसे उन्होंने इस महामारीके मध्य अनेक जटिल और चुनौतीपूर्ण कार्य किए हैं । जिससे वहांकी चिकित्सा व्यवस्था सुगमतापूर्वक कार्य कर रही है । जिसकी विश्व स्वास्थ्य सङ्गठन भी सराहना कर रहा है; किन्तु भारतमें ही कुछ हिन्दूद्रोहियोंको यह नहीं दिख रहा है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply