मथुराके हनुमान मन्दिरमें लूट : मूर्छित मिले ७ साधुओंमें ४ गम्भीर
१३ मई, २०२१
सोमवार, १० मई २०२१ की रात्रिको मथुराके प्राचीन झाडीवाले हनुमान मन्दिरमें साधुओंको मूर्छितकर चोरी की गई है । दूसरे दिन प्रातः जब भक्तगण मन्दिर दर्शन करने आए तो उन्हें मन्दिर परिसरमें महन्त रामरतन दास, पुजारी सहित ७ साधु मूर्छित पडे मिले । महन्तकी ‘तिजोरी’से लगभग ३४०००० रुपये, दानपात्रसे २५००० रुपये, हनुमानजीका बहुमूल्य मुकुट सहित भगवानके सोने चांदीके मूल्यवान आभूषण भी चोरी हुए हैं । चोर ‘सीसीटीवी’की ‘डीवीआर’ भी साथ ले गए हैं, जिससे ज्ञात होता है कि कोई परिचित चोरोंसे मिला हुआ है ।
सभी ७ साधुओंका चिकित्सालयमें उपचार चल रहा है, जिनमें ४ की स्थिति गम्भीर है । पुलिसको शङ्का है कि रात्रिके भोजनमें इन्हें कोई मादक पदार्थ मिलाकर दिया गया है; क्योंकि जिन साधुओंने रात्रिको भोजन न कर मात्र दूध पिया था, वे सुरक्षित हैं । पुलिस जांच कर रही है ।
सम्भवतः निधर्मी लोकतन्त्रमें साधुओंकी सुरक्षा सम्भव नहीं है; इसिलिए इस प्रकारकी घटनाएं बार-बार हो रही हैं । साधुओं ही नहीं; अपितु समान्यजनको भी स्वयंकी सुरक्षाकी चिन्ता न रहे, इस हेतु आदर्श हिन्दू राष्ट्रकी आवश्यकता है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : डू पॉलिटिक्स
Leave a Reply