उत्तर प्रदेशमें घरोंमें भी ‘ऑक्सीजन सिलिंडर’, मुख्यमन्त्री योगीका आदेश : २४ घण्टोंमें ३४७१ रोगियोंको लाभ
१४ मई, २०२१
मार्च/अप्रैलमें ‘कोरोना’के प्रकरणोंमें अत्यधिक वृद्धि हुई और गम्भीर रूपसे पीडित रोगियोंके लिए ‘ऑक्सीजन’की एकाएक आवश्यकता पडी । जब चिकित्सालयोंमें स्थान अल्प पड गए तो उत्तर प्रदेशके मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथने रोगियोंके लिए ‘ऑक्सीजन सिलिंडरकी व्यवस्था उनके घरोंमें ही करनेके निर्देश दिए, जिससे मात्र
२४ घण्टोंमें ३४७१ रोगियोंको लाभ पहुंचा ।
‘ऑक्सीजन’ विक्रेताओंके पास ‘ऑक्सीजन’के ‘सिलिंडर’ लेनेवालोंकी भीड लगने लगी तो ‘ऑक्सीजन’की इस भयावह अभावको मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथने दूर करनेका बीडा उठाया । उन्होंने कोरोना सङ्क्रमित प्रत्येक रोगीकी सांसोंको सहेजनेके लिए ‘ऑक्सीजन’की उपलब्धताके लिए इसे घरोंमें ही उपलब्द करानेकी योजना बनाई, उसके चलते आजमें ‘ऑक्सीजन’की कहीं कोई कमी नहीं है ।
जिस प्रकार उत्तर प्रदेशके मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ अपने नागरिकोंकी जीवनकी रक्षाके इतने प्रयास कर रहे हैं, यदि उसी प्रकार सभी राज्योंके मुख्यमन्त्री भी प्रयास करें तो भारत देश कोरोना महामारी युद्धमें सक्षम हो सकता है तथा आगे बढ सकता है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply