पंजाबके मुख्यमन्त्री अमरिंदर सिंहकी ‘ईदी’ : मुस्लिम बहुल मलेरकोटलाको बनाया पंजाबका नूतन जनपद
१५ मई, २०२१
मुस्लिम बहुल मलेरकोटला पंजाबका २३वां जनपद बन गया है । मुख्यमन्त्री अमरिंदर सिंहने ईदके अवसरपर इसकी घोषणा की । मुस्लिम बहुल ‘कस्बा’ मलेरकोटला अबतक संगरूर जनपदका भाग था । यह संगरूर जनपद मुख्यालयसे लगभग ३० ‘किलोमीटर’की दूरीपर स्थित है । मलेरकोटलाको जनपदका स्थान देना कांग्रेसका चुनावसे पूर्व दिया गया एक वचन था ।
ज्ञातव्य है कि १९६६ में जब पंजाबका विभाजन हुआ था तब १३ जनपद हुआ करते थे, जो अब बढकर २३ हो गए हैं । मुख्यमन्त्रीने बताया कि ‘मेडिकल कॉलेज’के लिए ‘वक्फ बोर्ड’ने २५ एकड भूमि दी है। जिसमें लडकियोंके विश्वविद्यालय हेतु १२ करोड एवं ‘बस स्टैंड’ हेतु १० करोड रुपए आवंटित करनेकी घोषणा भी मुख्यमन्त्रीद्वारा की गई है ।
मुस्लिम बहुल क्षेत्रको शासकीय मान्यता देना कांग्रेसका मुसलमान प्रेम दर्शाता है जो देशके हितमें नहीं है । इसी वृत्तिके कारण १९४७ में देशका विभाजन हुआ और वही चूक कांग्रेस पुनः दोहरा रही है । इसीसे स्पष्ट है कि यह स्वार्थी दल है और इसका विनाश ही इस देशको सुरक्षित कर सकता है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply