चीनी सेनाने नियन्त्रण रेखाके समीप गोगरा क्षेत्रमें बनाए सैन्य शिविर
१५ मई, २०२१
चीनी सेनाने एक बार पुनः भारतीय सीमापर अराजकताकी स्थिति उत्पन्न करनेके प्रयास प्रारम्भ कर दिए हैं । ‘इंडिया टुडे’के सूत्रोंके अनुसार जब सीमा क्षेत्रके मानचित्रोंको देखा गया तो उसमें यह देखा गया कि लद्दाख क्षेत्रके गोगरामें चीनने सीमाके निकट अनेक सैन्य शिविर स्थापित किए हैं । यह क्षेत्र वास्तविक नियन्त्रण रेखाकेके अत्यधिक समीप है । सूत्रोंद्वारा मानचित्र १२ अप्रैल, २०२१ का है ।
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष जब समस्त विश्व तथा भारत भी चीनके वुहानद्वारा फैलाए गए चीनी विषाणुसे निपटनेका प्रयास कर रहा था तो चीनद्वारा अन्तर्राष्ट्रीय सन्धि नियमोंका उल्लघंन करते हुए गलवान घाटीमें सेनाके शिविर लगाए गए थे, जिससे भारतीय और चीनी सैनिकोंके मध्य मुठभेडमें २० से अधिक भारतीय सैनिक वीरगतिको प्राप्त हुए थे । वहीं भारतीय सेनाद्वारा ५० से १५० चीनी सैनिकोंको मार गिराया था । इसके पश्चात दोनों देशोंके शीर्ष अधिकारियोंके मध्य लम्बी चर्चा चली तथा चीनद्वारा अपने शिविर हटा लिए गए । उस समयसे अबतक भारतीय सेनाद्वारा कोई आक्रामक पग नहीं उठाया गया है; परन्तु चीनी सेना अब पुनः षड्यन्त्र रच भारतीय सेनाको चुनौती देनेका कार्य कर रही है ।
चीनद्वारा नित्य नियन्त्रण रेखाका उल्लंघन किया जाता रहा है जो उसकी आसुरी विस्तारवादकी वृत्तिका परिचायक है । इस शत्रु पडोसी राष्ट्रको कठोर दण्ड देना ही होगा एवं यथा शीघ्र दिया जाए उतना अच्छा होगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : डू पॉलिटिक्स
Leave a Reply