खालिस्तान समर्थक ‘खालसा एड’को हैरी पॉटरकी लेखिका जेके रोलिंगने दिया दान
१५ मई, २०२१
हैरी पॉटर उपन्यास शृंखलाकी रचना करनेवाली ब्रिटिश लेखिका जेके रोलिंगके ‘द वॉलन्ट चैरिटेबल ट्रस्ट’ने खालिस्तानी समर्थक ‘खालसा एड’को भारतमें ‘कोरोना’ सेवाकार्योंके नामपर दान दिया है ।
खालसा एडने ‘ट्विटर’पर इसकी सूचना देते हुए लिखा कि जेके रोलिंगके ‘चैरिटेबल ट्रस्ट’से मिले दानके लिए संगठन आभारी है । ‘खालसा एड’पर खालिस्तानी बब्बर खालसा इंटरनेशनलसे सम्बद्ध होनेका आरोप है । बब्बर खालसा हिंसाद्वारा भारतमें एक स्वतन्त्र सिख राज्य स्थापित करनेका मन्तव्य रखता है तथा भारतमें कई आतंकी आक्रमणोंके लिए भी उत्तरदायी है । ट्रम्प प्रशासनने भी बब्बर खालसा इंटरनेशनलको अमेरिकाके हितोंके लिए संकट बताया था ।
भारत शासन खालसा एड नामक संस्थापर प्रतिबन्ध लगाए । यह वही संस्था है जो कथित किसान आन्दोलनकी आडमें देशविरोधी गतिविधियां करती रही है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply