पुणेमें बनेगी कोरोना ‘वैक्सीन’; इसलिए ५०% केवल महाराष्ट्रको मिले : महाराष्ट्रके उप मुख्यमन्त्री अजीत पवार
१६ मई, २०२१
महाराष्ट्रके उप मुख्यमन्त्री अजीत पवारने शुक्रवार, १४ मई २०२१ को एक बैठकमें कहा कि राज्य शासन हैदराबाद स्थित भारत बायोटेकके पुणेमें लगनेवाले संयंत्रसे ५०% ‘कोवैक्सीन’ टीकोंको महाराष्ट्र राज्यके लिए आरक्षित करनेका आग्रह करेगी; क्योंकि इसका निर्माण महाराष्ट्रकी भूमिपर होगा ।
कभी स्वयंकी छवि चमकानेके लिए शासनका धन व्यय करवानेका निर्णय, कभी उपर्युक्त प्रकारका हास्यास्पद वक्तव्य ! यदि इनके वक्तव्यको माना जाए तो देशमें अराजकता और अव्यवस्था फैल जाए ! बुद्धिभ्रष्ट लोगोंका मुख्यमन्त्री पदतक पहुंचना, लोकतन्त्रकी विफलताका एक और प्रमाण है । इस लोकतन्त्रके स्थानपर अब सक्षम हिन्दू राष्ट्र व्यवस्था चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply