सर्वाधिक सङ्क्रमण कुम्भसे, कोरोनाके नूतन विषाणुको कहें ‘भारतीय विषाणु’ : कांग्रेसकी षड्यन्त्रकारी ‘टूलकिट’का भण्डाफोड
१८ मई, २०२१
कांग्रेसके षड्यन्त्रकारियोंद्वारा एक ‘टूलकिट’ सामाजिक जालस्थानोंपर ‘लीक’ हो गई है । इसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओंको विभिन्न प्रकारसे प्रधानमन्त्री मोदी तथा भाजपाको घेरनेकी अनैतिक पद्धतियोंके संग ही राष्ट्रीय सुरक्षा तथा देशकी संस्कृतिपर भी कटाक्ष करनेके निर्देश दिए गए थे ।
इसमें विदेशी समाचार वाहिनियोंद्वारा उल्लेखित मोदी विरोधी कथन भी सर्वत्र प्रसारितकर प्रधानमन्त्रीकी छवि दूषित कैसे करें ? यह बताया था ।
कार्यकर्ताओंको निर्देश दिए थे कि अन्तिम संस्कार स्थलोंसे शवोंके छायाचित्र नाटकीय ढंगसे प्रस्तुत करें । ईदपर कोई प्रश्न न करें ।
स्थानीय कांग्रेस नेताओंको चिकित्सालयोंमें रोगियोंके स्थान सुरक्षित करनेके निर्देश थे, जिससे मात्र कांग्रेसकी इच्छापर ही रोगी चिकित्सालयोंमें स्थान पा सकें ।
कुछ भारतीय पत्रकारोंको निर्देश था कि कोरोनाके नूतन विषाणुको ‘भारतीय विषाणु’ घोषितकर भारतकी छवि अन्तरराष्ट्रीय स्तरपर दूषित करें ।
प्रधानमन्त्री सहायता कोषपर प्रश्न उठानेके निर्देशोंके साथ यह भी निर्देश थे कि कोई प्रसिद्ध व्यक्ति प्रधानमन्त्री सहायता कोषमें दान देता है, तो सामाजिक जालस्थानोंपर उसे आक्रामक प्रश्न पूछकर लज्जित करें ।
कांग्रेस निकृष्टताकी सभी सीमाएं पार कर चुकी है । सेनाकी वीरतापर प्रश्न, सेनाको ‘गुण्डा’ कहना, पाकिस्तान जाकर वहां मोदीजीको पराजित करने हेतु सहायता मांगना, चीनसे गुप्त सन्धि करना, चीनी राजदूतसे छुपकर मिलना आदि कुकर्मोंद्वारा कांग्रेस स्वतः देशद्रोही सिद्ध हो चुकी है । मात्र सत्तासुखके लिए ऐसा करना, घृणित मानसिकताका परिचायक है । ऐसी कांग्रेसका विनाश देश हितमें अपरिहार्य है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply