‘सीबीआई’ कार्यालयके सुरक्षाबलोंपर ‘टीएमसी’के उपद्रवियोंने ‘पत्थरबाजी’ की
१८ मई, २०२१
सोमवारको ‘टीएमसी’के तीन मन्त्रियोंको नारदा घोटालेके प्रकरणमें ‘सीबीआई’ने बन्दी बनाया है । इसके कुछ समय पश्चात ही तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी ‘सीबीआई’ कार्यालय पहुंची, जहां तृणमूलके कई कार्यकर्ताओंद्वारा ‘सीबीआई’ कार्यालयपर पत्थर फेंके गए ।
ज्ञातव्य है कि बंगालमें नारदा घोटालेको लेकर जांच पुनः प्रारम्भ हो गई है । ‘सीबीआई’ने सोमवार, १७ मई, २०२१ को तृणमूलके तीन मन्त्रियों फिरहाद हकीम, मदन मित्रा तथा सुब्रत मुखर्जीको बन्दी बनाया है । यह भी समाचार है कि केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरोने अपने अधिकारियोंकी सुरक्षा हेतु प्रकरण राज्यसे बाहर स्थानान्तरित करनेकी भी मांगकी है ।
जो केन्द्र शासन स्वयं अपने अधिकारियों तथा कार्यकर्ताओंकी सुरक्षा नहीं कर पा रहा है, वह सामान्यजनकी सुरक्षा कैसे करेगा ? इसलिए इस विफल लोकतन्त्रका अन्त आवश्यक है । इसके स्थानपर धर्मसापेक्ष हिन्दू राष्ट्रकी स्थापना होनी चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply