हरियाणाकी सोनिया भोपालमें कांग्रेस विधायकके बंगलेमें लटकी मिली : विधायकने दिया था विवाहका झूठा आश्वासन
१८ मई, २०२१
मध्य प्रदेशके पूर्व मन्त्री और कांग्रेस विधायक उमंग सिंघारके विरुद्ध आत्महत्याके लिए उकसानेका प्रकरण प्रविष्ट किया गया है । प्रकरण सोनिया भरद्वाजकी आत्महत्यासे सम्बद्ध है । हरियाणाके अंबालाकी रहनेवाली ३९ वर्षीय सोनिया भारद्वाजका शव रविवार मई १६, २०२१को भोपाल स्थित विधायकके निजी निवाससे हस्तगत किया गया था । कहा जा रहा है कि उसने बंगलेमें फन्देसे लटककर आत्महत्या कर ली थी ।
प्रकरणकी शीघ्र जांच होनी चाहिए और दोषियोंको कठोर दण्ड मिलना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply