पलसूदमें धर्मान्धोंने हिन्दूको पीटा
१८ मई, २०२१
इजराइल-फिलिस्तीनमें चल रहे हैं युद्धको लेकर कुछ धर्मान्धोंने एक हिन्दूके घर जाकर मारपीट की । मध्य प्रदेशके जनपद बडवानीके उपनगर पलसूदमें यह घटना १७ मईको घटी । पलसूदमें रहनेवाले मोहित पिता त्रिलोक राठौर निवासी मौसम चौराहाने इजरायलके पक्षमें सामाजिक प्रसार माध्यमोंपर टिप्पणीकी थी । इससे क्रोधित रिंकू शेख, सादिक, ताहिद, साजिद, आदिल तालिब शेख आदि धर्मान्धोंने मोहित और उसके भाई वरुण भास्करपर आक्रमण किया । पुलिसने आदिल और तालिब शेखको बन्दी बनाकर प्रकरण प्रविष्ट कर लिया है ।
स्थिति इतनी गम्भीर हो चुकी है कि हिन्दू बहुल क्षेत्रोंमें धर्मान्ध हिन्दुओंपर सामान्य टिप्पणी करनेके लिए भी आक्रमण कर रहे हैं, जबकि इजरायल-हमास प्रकरणका भारतके मुसलमानोंसे कोई सीधा सम्बन्ध भी नहीं है; तथापि अनेक हिन्दू आज भी तथाकथित धर्मनिरपेक्षताका आवरण ओढे हुए हैं, यह उनकी मूढताका प्रमाण है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply