कांग्रेस राजनेताने प्रसारित किया मुख्यमन्त्री योगी आदिनाथके विरुद्ध छद्म ‘वीडियो’ : अभियोग हुआ प्रविष्ट


२० मई, २०२१
   उत्तर प्रदेशके मुख्यमन्त्री योगी आदिनाथके जनपद मेरठकी यात्रासे सम्बन्धित एक ‘वीडियोको ‘एडिट’कर अनुचित रूप देकर सामाजिक जालस्थलोंपर साझा किया जा रहा है । यह छ्द्म ‘पोस्ट’ कांग्रेस नेता ओमवीर सिंह यादवने साझा की, जिसके विरुद्ध अब अभियोग प्रविष्ट किया गया है । समाचारके अनुसार मुख्यमन्त्री आदित्यनाथ कोरोना संक्रमणकी चिकित्सकीय सेवाओंके विषयमें जानने हेतु मेरठके बिजौली गांव पहुंचे थे । उनकी इस यात्राका एक ‘वीडियो’ साझा करते हुए यह दिखानेका प्रयास किया गया कि क्षेत्रके निवासियोंने मुख्यमन्त्रीका मार्ग बाधित कर दिया और उन्हें अपने गांवमें प्रवेश ही नहीं करने दिया गया, जबकि यह प्रकरण छद्म सिद्ध हुआ ।
मेरठ पुलिसने भी इस ‘वीडियो’का खण्डन करते हुए कहा कि सामाजिक जालस्थलपर जो ‘पोस्ट’ साझा किया जा रहा है, वह निराधार व भ्रामक है तथा ‘फेक न्यूज’के अन्तर्गत आता है । यह ‘वीडियो’ उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेसके प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव, नगमा व सेवानिवृत्त शासकीय अधिकारी कंवर चड्ढा तथा अन्य विरोधियोंने साझा किया था । अब ओमवीर यादवके विरुद्ध ‘आईपीसी’की धारा ५०५ व ‘आईटी एक्ट’के अन्तर्गत अभियोग प्रविष्ट किया गया है ।
     जनहितमें कार्य करते एक हिन्दू सन्यासी मुख्यमन्त्रीके प्रति कांग्रेसियोंकी घृणाका प्रकटीकरण, छद्म ‘वीडियो’के रूपमें हुआ है । यद्यपि उत्तर प्रदेश शासनमें सक्षम नेतृत्व है; इसलिए इनपर प्राथमिकी भी प्रविष्ट हुई है । अन्य भीरू राज्य शासन तो ऐसे अपराधोंपर कार्यवाहीका साहस ही नहीं दिखा पाते हैं । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution