ईदपर कट्टरपन्थियोंने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’का किया उद्घोष, बनाए गए बन्दी
२० मई, २०२१
उत्तर प्रदेशके कनौजमें ईदके अवसरपर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’के उद्घोष करनेवाले कट्टरपन्थियोंको बन्दी बनाया गया है । जानकारीके अनुसार कनौजके जलालाबादमें इमाम चौकपर एकत्रित हुए कट्टरपन्थियोंने राष्ट्र विरोधी उद्घोष किए, जिसका ‘वीडियो’ बनाकर कुछ लोगोंने ‘सोशल मीडिया’पर प्रसारित कर दिया । सूचना मिलनेपर पुलिसने चार जिहादियोंको त्वरित बन्दी बना लिया, जिनमें कानपुर जनपदका एक इमाम मोहम्मद अफजल भी सम्मिलित था ।
योगी आदित्यनाथके नेतृत्ववाले, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यमें भी यदि जिहादी सार्वजनिक रूपसे अपनी पाकिस्तान प्रेमकी मानसिकताका प्रदर्शन कर सकते हैं, तो बंगाल और केरल जैसे राज्योंमें ये क्या-क्या न करते होंगे ? तथापि अनेक हिन्दू अभी भी ‘भाईचारे’के रोगसे ग्रस्त हैं, यह दुःखद है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply