महाराष्ट्रमें चिकित्सकोंपर आक्रमणके ४३६ प्रकरण ; उद्धव शासनकी चूकपर मुंबई उच्च न्यायालयने लगाई फटकार
२० मई, २०२१
मुंबई उच्च न्यायालयने बुधवार १९ मईको चिकित्सकोंकी सुरक्षाकी दृष्टिसे कोई कठोर निर्णय न लेनेपर महाराष्ट्र शासनको फटकार लगाई । न्यायालयने कहा कि महाराष्ट्र शासनको देखकर ऐसा प्रतीत नहीं होता है कि वह चिकित्सकोंपर होनेवाले आक्रमणको रोकनेके सम्बन्धमें गम्भीर हैं ।
पूर्व सुनवाईके मध्य न्यायालयने राज्य शासनको निर्देश दिए थे कि वो इस बातकी जानकारी दें कि चिकित्सकोंपर या चिकित्सालय कर्मियोंपर आक्रमणकी कितनी घटनाएं प्रविष्ट हैं और उन्हें सुरक्षा देनेके लिए क्या निर्णय लिए गए ?
इसी आदेशके अन्तर्गत स्वास्थ्य विभागने यह तो बता दिया कि पूरे राज्यमें चिकित्सकोंपर आक्रमणके ४३६ परिवाद प्रविष्ट हुए; परन्तु इनसे सम्बन्धित अतिरिक्त जानकारी देनेमें असफल रहे ।
महाराष्ट्रके उद्धव शासनमें अनेक चिकित्सकोंपर आक्रमण हो रहे हैं और राज्य शासन उनको सुरक्षा देनेमें असमर्थ है; अतः ऐसे शासनको भी दण्डित करना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।
अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।
Leave a Reply