बंगालसे राम मन्दिर हेतु मिट्टीले जानेवाले युवकने ममता बनर्जीसे मांगी इच्छामृत्युकी अनुमति
२४ मई, २०२१
बंगालके नलहटी जनपदके युवक सुबोध कुमारने मुख्यमन्त्री ममता बनर्जीको पत्र लिखकर तथा ‘वीडियो’ साझा करते हुए इच्छामृत्युकी अनुमति मांगी है । सुबोधने दुखी होकर इतना आग्रह किया है कि यदि ममता तृणमूलके उपद्रवियोंको नियन्त्रित नहीं कर सकती तो वह कृपया उन्हें यह अनुमति प्रदान करें ! सुबोध कुमारने पत्रमें लिखा है कि विधानसभा चुनावोंके परिणाम आनेके पश्चात तृणमूलके अनेक सदस्य उन्हें चलभाषपर धमकियां देते हैं तथा उनसे अभद्र भाषाका प्रयोग करते हैं । गत ५ मई, २०२१ की रात्रिके समय उनके द्वारको भी नष्ट करनेका प्रयास करते हुए उनके घरके समक्ष ‘बम’ फोड दिया गया । सुबोधका कहना है कि उनका केवल इतना अपराध है कि अभी सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावोंमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टीको मत दिया था तथा अपने घरकी भीतपर भाजपाका चुनाव चिह्न बना रखा है ।
उल्लेखनीय है कि सुबोध कुमार कुछ समय पूर्व अयोध्यामें हो रहे राम मन्दिर निर्माणके लिए बंगालसे मिट्टी लेकर गए थे । उन्होंने लगभग ८०० ‘किलोमीटर’की इस यात्राको ‘साइकिल’के माध्यमसे पूर्ण किया था ।
जो भाजपा अपने इतने सक्रिय कार्यकर्ताकी रक्षा नहीं कर पा रही है, वह देशके सामान्य नागरिककी सुरक्षा कैसे करेगी ? अन्य दलोंसे तो अपेक्षा भी व्यर्थ है; अतः विफल लोकतन्त्रके स्थानपर अब धर्म सापेक्ष हिन्दू राष्ट्रकी स्थापना होनी चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply