किशोरीसे सार्वजनिक स्थानपर मुसलमान युवकने की छेडछाड व मारपीट, दोषीपर दयालु हुई पुलिस
२६ मई, २०२१
कानपुर गांवके रूरा थाना क्षेत्रके ‘कस्बा’ रूरामें कल सन्ध्याकाल प्रतिदिनकी भांति पीडिता अपने घरसे भोजन बनाकर अपने माता-पिताको देने मन्दिर ही जा रही थी कि उसका पीछा एक मुसलमान समुदायके लडके सलमानने किया और उसके साथ छेडछाड करने लगा । पीडितद्वारा विरोध करनेपर सलमानने उसके साथ मारपीट की तथा पीडिताके कोलाहल करनेपर उसके प्राण लेनेकी धमकी देते हुए भाग गया ।
ज्ञातव्य है कि पीडिताके माता-पिता उपनगरके एक मन्दिरमें पुष्प विक्रय करनेका कार्य करते हैं व समूचे दिवस उसी मन्दिरमें रहकर अपने व्यापारके साथ ही मन्दिरकी भी स्वछताका कार्य करते हैं । वहीं उनकी पुत्री काल्पनिक नाम (प्रिया) घरमें रहकर दैनिक कार्यके साथ समय मिलनेपर मन्दिर भी जाती थी ।
प्रियाने मन्दिर जाकर जब आपबीती अपने माता-पिताको सुनाई तो वह भी चकितसे रह गए । उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिसमें की थी; परन्तु कई दिवस पश्चात भी पुलिसने अभी तक अभियोग प्रविष्ट ही नहीं किया है तथा न ही पीडितका ‘मेडिकल’ व वक्तव्य लिए है । उल्लेखनीय है कि सलमानका पिता अरमान अली एक प्रभावशाली व कुख्यात अपराधी है और उसे एक राजनीतिक दलका संरक्षण प्राप्त है ।
सलमान जैसे जिहादी अपने अपराधी पिता और उनको संरक्षण देनेवाले राजनेताओंके कारण भयमुक्त होकर हिन्दू युवतियोंसे कुकृत्य करनेका प्रयास करते हैं एवं यदा-कदा सफल भी हो जाते हैं । कई बार पुलिस भी कठपुतली बनकर इनका सहयोग करती पाई गई है; अतः हिन्दू समाजको चाहिए कि वह ऐसे असामाजिक तत्त्वोंके विरोध हेतु सङ्गठित हो, यह समयकी मांग है ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply