राजस्थानके ८ जनपदोंके कचरेके डिब्बोंमें मिले कोरोनाके टीके, राज्यमें ११.५० लाख ‘डोज’ व्यर्थ
३१ मई, २०२१
राजस्थानका कांग्रेस समर्थित शासन कह रहा है कि उन्हें आवश्यकतासे न्यून टीके दिए जा रहे हैं । दूसरी ओर केन्द्र शासनको ज्ञात हुआ है कि राजस्थानके ८ जनपदोंके ३५ टीका केन्द्रोंपर २५०० से अधिक ‘डोज’ तो मात्र कचरेके डिब्बेमें फेंके जा रहे हैं ! एक बारमें एक साथ १० ‘डोज’ निकाले जाते हैं तथा उपयोग न होनेपर व्यर्थ होते हैं । राज्यमें १६ जनवरी २०२१ से १७ मई २०२१ तक ११.५० लाख ‘डोज’ व्यर्थ गए हैं !
कांग्रेस शासन पहले तो टीकोंके प्रति उदासीन था, अब केन्द्रपर दोषारोपणकर यह बतानेका प्रयास कर रहा है कि आवश्यकता पूर्ति केन्द्र नहीं कर रहा । इतनी विशाल मात्रामें टीके व्यर्थ करना लज्जास्पद है । इसकी जांच करके आरोपियोंपर कार्यवाही तो होनी ही चाहिए, शासनको भविष्यमें ऐसा न हो, इसपर भी ध्यान देना होगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply