महाराष्ट्रके अहमदनगरमें ९,००० से अधिक बच्चे कोरोना संक्रमित तृतीय लहरसे सड्कटकी आशंका !
०१ जून, २०२१
महाराष्ट्रसे अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण समाचार आ रहे हैं । महाराष्ट्रके अहमदनगर जनपदमें ९,००० से अधिक बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं । इससे राज्यमें तीसरी बार कोरोना संकट आनेकी आशंका मानी जा रही है ।
इतनी बडी संख्यामें बच्चोंके कोरोना संक्रमित होनेकी जानकारी स्वयं जनपदके ‘कलेक्टर’ ने सोमवारको दी । उन्होंने कहा कि केवल मई मासमें ही इतनी संख्यामें बच्चोंमें कोरोना संक्रमण पाया जाना अत्यन्त चिन्ताका विषय है ।
केवल मई मासमें महाराष्ट्रके अहमदनगर जनपदमें कुल ७७,९२९ कोरोना संक्रमित प्रकरण दृष्टिगोचर होनेके कारण यह जनपद अभी भी ‘हॉटस्पॉट’ बना हुआ है ।
यह अत्यन्त चिन्ताजनक विषय है । महाराष्ट्र शासनको इसके प्रति त्वरित जाग्रत होकर कार्य करना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply