कथित किसान नेता राकेश टिकैतने ३ बीघा भूमि की अतिक्रमित : रात्रिमें ही नष्ट करवाई फसल
०४ जून, २०२१
भारतीय किसान यूनियनके अध्यक्ष नरेश टिकैतके भाई राकेश टिकैतके विरुद्ध एक महिलाने मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथसे परिवाद किया है । प्रकरणके अनुसार पीडित महिलाने टिकैत व उसके बेटे चरण सिंहको ‘भूमाफिया’ बताते हुए उसकी भूमिपर अवैध रूपसे नियन्त्रणमें लेनेका आरोप लगाया है । समाचारके अनुसार पिता-पुत्रने मिलकर मुजफ्फरनगरमें एक किसानकी बहुमूल्य भूमिपर अवैध रूपसे अपना अधिकार जमा लिया व खेतमें खडी फसलको भी पूर्णतः नष्ट कर दिया । शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित किनौनी गांवकी सुशीला देवी और उनके बेटे विनीतने यह भी बताया कि पूर्व में उनकी ३ बीघासे अधिक भूमि ‘रेलवे’के अधिग्रहणमें आ गई थी । वहीं अब टिकैतने भी उनकी भूमिपर अधिकार कर लिया है । उन्होंने यह भी बताया कि वह छोटे किसानोंकी भूमिको इसी प्रकार बलपूर्वक छीन लेते हैं । उल्लेखनीय है कि यह कोई प्रथम बार नहीं जब राकेश टिकैतका नाम विवादोंमें आया हो । ब्राह्मण समाजपर आपत्तिजनक टिप्पणी व सनातन धर्मके विरुद्ध विष वमनके आरोप अन्तर्गत फरीदाबादमें उसके विरुद्ध परिवाद भी प्रविष्ट कराया गया था ।
कथित किसान नेता साधारण जनमानसको प्रताडितकर रहे हैं । यह सब देखनेके पश्चात भी केन्द्र शासन मूक बना बैठा है । यह कैसा प्रजातन्त्र है ? अब इन सभी समस्याओंका निदान करने हेतु हिन्दूराष्ट्रकी स्थापना आवश्यक है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply