बंगालके बैरकपुरमें बम विस्फोटसे भाजपा कार्यकर्ताकी हत्या, शीश हुआ छिन्न-भिन्न : भाजपाने तृणमूलपर लगाया हत्याका आरोप
०७ जून, २०२१
बंगालके उत्तर २४ परगनाके बैरकपुर क्षेत्रमें रविवार ६ जून २०२१ को भाजपा कार्यकर्ता जयप्रकाश यादवपर बमसे आक्रमणकर उसकी हत्या कर दी गई । उसका शीश क्षत-विक्षत हो गया । भाजपाने जारी किए वक्तव्यमें कहा कि भाजपाके लिए चुनावमें कार्य करनेका दण्ड तृणमूलके ‘गुण्डों’द्वारा इस प्रकार दिया जा रहा है । ममता बनर्जीके मुख्यमन्त्री पदकी शपथ लेनेके उपरान्त अभीतक ३२ भाजपा कार्यकर्ताओंकी हत्या हो चुकी है, तथा १५ भाजपा प्रत्याशियोंपर प्राणघातक आक्रमण हो चुके हैं । भाजपाने तृणमूलके ‘गुण्डों’पर इसका आरोप लगाया है ।
ममता बनर्जीसे इनकी सुरक्षाकी अपेक्षा करना ही व्यर्थ है; परन्तु केन्द्रमें शासन करनेवाली भाजपा भी जब अपने कार्यकर्ताओंकी न सुरक्षा कर पा रही है, न दिवंगतों को न्याय दे पा रही है; अतः प्रमाणित होता है कि यह लोकतन्त्र पूर्णतः असफल है । इसके स्थानपर धर्म सापेक्ष हिन्दू राष्ट्रकी स्थापना होनी चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply