हरदोईमें १५ वर्षीय लडकीसे ‘तमंचे’के बलपर ५ जिहादियोंने किया दुष्कर्म
२० जून, २०२१
उत्तर प्रदेशके हरदोई जनपदके सांडी क्षेत्रमें सामूहिक दुष्कर्मका प्रकरण उजागर हुआ है । समाचारके अनुसार, १५ वर्षीय लडकीसे तस्लीम, जीशान, अब्दुल, दिलशाद व जंडेल नामक युवकोंने १५ जूनकी रात्रिमें सामूहिक दुष्कर्म किया । वहीं, पीडिताके भाईका कहना है कि आरोपी ‘दबंग’ हैं तथा उन लोगोंने परिजनको घरसे बाहर निकलने ही नहीं दिया । किसी प्रकार १९ जूनको पीडिताके घरवाले सांडी थाने पहुंचे तथा उन्होंने तब परिवाद प्रविष्ट करवाया । प्रविष्ट प्रतिवेदनके अनुसार, १५ जूनकी रात्रि पीडिताके पिता बस चलाने शाहजहांपुर गए थे तथा परिवारके अन्य लोग गांव निवासी अपने परिचितके यहां ‘बारात’में सम्मिलित होने गए थे । घरपर उसकी १५ वर्षीय बहन तथा छोटी बहन उपस्थित थी । इसी मध्य रात्रिके समय आरोपी घरमें घुस आए और बलपूर्वक किशोरीको गांवके बाहर एक बागमें ले गए तथा ‘तमंचे’के बलपर उससे दुष्कर्म किया । प्रकरण प्रविष्ट होनेके पश्चात उत्तर प्रदेश ‘पुलिस’ने कार्यवाही करते हुए ‘पोक्सो एक्ट’के अन्तर्गत अभियोग प्रविष्ट किया है तथा पांचमेंसे तीन आरोपियोंको बन्दी बना लिया है । ‘पुलिस’ने यह भी कहा है कि पीडिताकी चिकित्सकीय जांच कराई जा रही है तथा अन्य आरोपीको भी छोडा नहीं जाएगा ।
जब समाजमें न्याय व्यवस्था समाप्त हो जाए, तो ऐसे प्रकरण नित्य होने लगते हैं । समाचार यह भी स्पष्ट करता है कि प्रजातन्त्र भी पूर्णतः विफल हो चुका है व लोगोंको किसी भी प्रकार सुरक्षा प्रदान करनेमें अब असमर्थ है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply