‘पावर कट’पर पंजाब शासनको घेरनेवाले सिद्धूने स्वयं नहीं भरा ९ माहसे विद्युतका ८ लाखका ‘बिल’
२ जुलाई, २०२१
पंजाबमें शुक्रवार, २ जुलाईको सत्तारूढ कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धूने शिरोमणि अकाली दल-भाजपाकी पूर्ववर्ती शासनके मध्य किए गए विद्युत क्रय ‘समझौते’को निरस्त करनेके लिए नूतन विधान लानेका आग्रह किया । परोक्ष रूपसे मुख्यमन्त्री अमरिंदर सिंहपर लक्ष्य साधते हुए सिद्धूने कहा कि यदि राज्य उचित दिशामें कार्य करता है, तो पंजाबमें विद्युत कटौती या कार्यालयके समयको अनियमित करनेकी कोई आवश्यकता नहीं होगी; परन्तु चिन्ता व्यक्त करनेवाले कांग्रेस नेता सिद्धूने ही पंजाब राज्य विद्युत निगमके अन्तर्जाल अनुसार, अमृतसर स्थित सिद्धूके घरका विद्युत ‘बिल’ विगत ९ माहसे नहीं भरा है और कुल ‘बिल’ ८,६७,५४० हो गया है, जो अबतक जमा नहीं किया गया है ।
राज्य शासनने राज्य शासनके कार्यालयोंके समयमें शुक्रवारसे कटौती करने और अधिक ऊर्जा व्यय करनेवाले उद्योगोंको विद्युत आपूर्तिमें कटौती करनेका आदेश दिया था । मुख्यमन्त्रीने सभी शासकीय कार्यालयोंसे विद्युतका उचित प्रयोग करनेका भी कहते हुए कहा कि स्थिति बहुत गम्भीर है ।
यह आजके नेताओंका दोगलापन है, जो अब सभीको दिखने लगा है । ऐसे नेताओंको जन्म देनेवाले अप्रासंगिक लोकतन्त्रका अन्त और आदर्श हिन्दू राष्ट्रकी स्थापना अब अपरिहार्य है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply