झूठा आधार ‘कार्ड’ बनाकर, मुसलमानने अवयस्क हिन्दू किशोरीसे किया ‘निकाह’, परिजन भी धर्मान्तरणमें सम्मिलित
०४ जुलाई, २०२१
उत्तर प्रदेशके हरीपर्वत क्षेत्रमें एक मुसलमानने हिन्दू किशोरीका अपहरणकर, ‘निकाह’ कर लिया । हिन्दूकी ‘फैक्ट्री’में कार्य करनेवाले कासिम कुरैशीके आने-जानेसे, उनकी अवयस्क बेटीसे मित्रता हो गई । कासिमने अपना नाम विक्की यादव बताकर, प्रेम जालमें फंसाकर, उसका अपहरण कर लिया । कासिमकी बहनने भी अपना छद्म नाम सोनम यादव बताकर विश्वास बनाया । १५ दिवस पश्चात लौटनेपर, किशोरीको गर्भवती पाया गया । भय और अपयशके कारण परिजनने किसी प्रकारका परिवाद नहीं किया; किन्तु सूचना मिलनेपर, स्थानीय विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवालने, लडकीके परिजनको थानेपर बुलाकर प्राथमिकी प्रविष्ट करवाई । ‘पोक्सो एक्ट’ तथा दुष्कर्मके अन्तर्गत, कासिमके परिजन, उसके भाइयों और बहनको बन्दी बना लिया गया । कासिम तथा ‘निकाह’ करानेवाले मौलवीको ढूंढनेके लिए छापे मारे जा रहे हैं ।
‘पोक्सो एक्ट’ जैसे अधिनियम, जिहादियोंके लिए तबतक अर्थहीन हैं, जबतक उनके अपराधको यथाशीघ्र सिद्ध कर फांसी देने जैसा विधान नहीं बनाया जाता । केन्द्र शासनको कठोर नियम बनानेके लिए संज्ञान लेना अति आवश्यक है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply