महाराष्ट्रमें जिहादियोंने की तुकाराम पवारकी ‘मॉब लिंचिंग’, अपराधी जमील कुरैशीकी मृत्युके पश्चात ‘पुलिस’पर प्रहार
०४ जुलाई, २०२१
महाराष्ट्रमें जिहादी ग्रामीणोंकी भीडने एक निजी विद्युत सङ्गठनके ‘गार्ड’की पीट-पीटकर हत्या कर दी । विद्युत ‘बिल’ न जमा करनेवालोंके विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा था, जिससे आक्रोशित भीडने ‘मॉब लिंचिंग’की । वहीं, ४ जुलाई, रविवारको ही ‘पुलिस’ने जानकारी दी कि पृथक घटनामें एक भीडके प्रहारमें महाराष्ट्रके तीन ‘पुलिसकर्मी’ चोटिल हो गए । ये दोनों ही घटना ठाणेके भिवंडीमें हुई ।
भिवंडी ‘पावरलूम टाउन’में ही इस घटनाने तत्पश्चात महाराष्ट्रमें भीड अपराधको चर्चामें ला दिया है । शनिवारको विद्युत सङ्गठनके कुछ अधिकारी तुकाराम पवार नामक ‘सिक्योरिटी गार्ड’के साथ कनेरी गांवके कटाई क्षेत्रमें गए हुए थे । निजामपुरा थानेकी ‘पुलिस’ने बताया कि ये लोग उस क्षेत्रमें विद्युत ‘बिल’ जमा न करने वालोंके विरुद्ध कार्यवाहीके लिए गए थे । जो कई माहके ‘डिफॉलटर्स’ थे, उनका विद्युत ‘कनेक्शन’ काटा जाना था ।
भिंवडी क्षेत्रके ‘डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस’ योगेश चव्हाणने बताया कि खिडकीसे कूदनेके कारण अपराधीकी मृत्यु हो गई । इसके पश्चात स्थानीय लोगोंने ‘पुलिस’पर उसे धक्का देकर मार डालनेका आरोप लगाया और प्रहार कर दिया । प्रचलित दृश्यपटमें महिलाओं-पुरुषोंकी भीडको पुलिसकर्मियोंको पीटते तथा पत्थरबाजी करते देखा जा सकता है । यह एक संवेदनशील क्षेत्र है, इसीलिए ‘पुलिस’ने प्रकरण प्रविष्ट करके रक्षा बढा दी है ।
देशमें अवैध ढंगसे ‘बस्तियां’ बनाकर रहेंगे । चोरी करेंगे, लूट करेंगे और कोई बोलेगा, तो मार देंगे; कोई रोकेगा, तो सामूहिक रूपसे आक्रमणकर हत्या (मॉब लींचिंग) करेंगे । यह जिहादियोंकी विचारधारा है, जो किसी भी क्षेत्रको संवेदनशील बना देती है । यह हमारे नेताओंके कुकर्मों व अकर्मण्यताका ही परिणाम है कि जिहादी इतना दुस्साहस कर रहे हैं; इसलिए अब हिन्दू राष्ट्र आवश्यक है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply