गोमांस तस्करोंको पकडने गई उत्तर प्रदेश ‘पुलिस’पर आक्रमण, एक जिहादी बन्दी बनाया
०७ जुलाई, २०२१
उत्तर प्रदेशके उन्नावके आसीवान थाना क्षेत्रके एक गांवमें गोमांस तस्करीका प्रकरण आया है ।
दैनिक जागरणके अनुसार, थाना क्षेत्रके लखनऊ-बांगरमऊ मार्गपर बने मुरव्वतपुर तिराहेके निकट गोवंशकी हत्याकर उनके मांसका व्यापार किया जा रहा था । जब ‘पुलिस’को इसकी सूचना हुई तो वह मंगलवार, ६ जुलाई प्रातःकाल ३ बजे पहुंचे; परन्तु तस्करोंने पुलिसको देखकर गोली चला दी ।
त्वरित कार्यवाही करते हुए ‘पुलिस’ने भी गोलीबारी की । ‘पुलिस’से हुई इस भिडन्तमें थानाक्षेत्रके गांव मुशीराबादका रहनेवाला गोमांस तस्कर मजीद पुत्र चोटिल हो गया । पुलिसने उसे स्थानीय चिकित्सालय भेजा, तत्पश्चात जिला चिकित्सालय भेज दिया गया । पुलिसके अनुसार, उन्हें आरोपीके घरसे अधिक मात्रामें गोमांस मिला है । उसे पकडनेके मध्य चार व्यक्ति भागनेमें सफल रहे, जिनकी खोजमें पुलिस छापा मार रही है ।
स्थानीय नागरिकोंने बताया था कि रकमुद्दीनने कथित रूपसे चुनाव जीतनेपर मतदाताओंको ‘बीफ पार्टी’ देनेका वचन दिया था ।
जिहादियोंकी विकृत मानसिकता है कि जब भी कोई अवसर मिले, हिन्दुओंकी पूज्य गोमाताकी हत्याकर गोमांसका भक्षणकर हिन्दुओंकी आस्थापर चोटकर प्रताडित करना । हिन्दू सङ्गठनों एवं हिन्दू समाजको एक पटलपर आकर केन्द्र प्रशासनपर दबाव डालकर गोवंशको संरक्षण करनेका एक कठोर विधेयक बनाकर गोहत्या करनेवालेको मृत्युदण्डका विधान हो, ऐसा सुनिश्चित करना होगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply