घरमें गोहत्याकर हो रही थी ‘बीफ’ विक्रयकी सिद्धता (तैयारी), पुलिस पहुंची तो मिला ‘सवा क्विंटल’ गोमांस इनाम और इसरान सहित ६ पर अभियोग (केस) प्रविष्ट
९ जुलाई, २०२१
हरियाणाके जाटोवाला गांवके एक घरसे ७ जुलाई २०२१, बुधवारको छछलौली पुलिसको ‘सवा क्विंटल’ गोमांस मिला । घरमें तीन भाई गोवंशकी हत्याकर उसका मांस विक्रयका कार्य कर रहे थे । जब ‘छानबीन’के लिए पुलिस पहुंची उस समय भी एक गायको काटकर उसे विक्रय करनेकी सिद्धता चल रही थी !
दैनिक भास्करके विवरणके अनुसार, पुलिस समूहने गोरक्षा दलके प्रधान राजीव कुमार और मोनूको साथ लेकर इनाम नामके युवकके घरपर छापा मारा । पुलिसके पहुंचनेसे पूर्व ही सभी आरोपी भाग गए; किन्तु मांस घटनास्थलपर ही छोड गए ।
इस कार्यवाहीमें पुलिसने इनाम और उसकी पत्नी नईमा, इसरान, गालिब, रज्जाक और कुर्बानके विरुद्ध अभियोग (मुकदमा) प्रविष्ट किया है ।
इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेशके सहारनपुर जनपदके सांखन नहर नामके गांवसे कुछ दूरीपर स्थित एक नहरकी पटरीसे भी पुलिसने भारी मात्रामें गोमांस लिए दो लोगोंको बन्दी बनाया है । इस मध्य तीन आरोपितोंके भागनेका भी समाचार है ।
गोहत्याके प्रकरण आए दिवस उजागर हो रहे हैं, जिसे राज्य शासन एवमं केन्द्र शासन पूर्णतः रोकनेमें असमर्थ दिखाई दे रहे है । गोरक्षण हो, इस हेतु गायको राष्ट्र पशु घोषित करना ही एकमात्र पर्याय है और गोहत्यापर मृत्युदण्ड दिया जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply