बिहारके मन्त्री जमां खानने बताया स्वयंको हिन्दू वंशका


९ जुलाई, २०२१
     बिहार शासनके अल्‍पसङ्ख्‍यक कल्‍याण मन्त्री मोहम्मद जमां खानने धर्म परिवर्तनको लेकर बडा वक्तव्य दिया है । उनका कहना है कि उनके पूर्वज हिन्दू राजपूत थे; परन्तु तत्पश्चात उन्होंने इस्‍लाम धर्म स्वीकार कर लिया था । उनके अनुसार, आज भी उनके पूर्वजके कई राजपूत वंशज हैं, जिनसे उनका पारिवारिक सम्बन्ध है ।
    उन्होंने कहा कि उनके पूर्वज दो भाई थे, जिनका नाम जयराम सिंह और भगवान सिंह था । एक युद्ध जीतकर वह दोनों कैमूरके क्षेत्रमें निवास करने लग गए । कुछ समय पश्चात भगवान सिंह मुसलमान बन गए । मन्त्री जमा खांने बताया कि वे भगवान सिंहके वंशसे आते हैं; यद्यपि जयराम सिंहके वंशके लोग अब भी हिन्दू हैं । दोनों परिवारोंमें आज भी आना-जाना है तथा पारिवारिक सम्बन्ध अभी भी है ।
     खान आजकी स्थितिपर उत्तर देते हुए कहते हैं, “किसीका भी बलपूर्वक धर्म परिवर्तन नहीं कराया जा सकता । कोई मेरे मस्तिष्कपर बन्दूक लगा देगा तो भी मैं अपना धर्म नहीं परिवर्तन करूंगा । इसी प्रकार कोई अन्य पुरुष भी अपना धर्म बलपूर्वक परिवर्तन नहीं करेगा ।” जमा खांने कहा कि यदि कोई स्वेच्छासे धर्म परिवर्तन करता है तो उचित है; परन्तु बलपूर्वक ऐसा नहीं होगा । राज्य शासन ऐसा नहीं होने देगा ।
          अभी तो लोग केवल बताने लगे हैं कि उनके पूर्वज हिन्दू थे, वह दिन दूर नहीं, जब वे परिवर्तित हुए पुनः हिन्दू धर्ममें प्रवेश करेंगे और मन्त्रीजीको करना चाहेंगे कि यदि वे सत्यमें बलपूर्वक धर्मपरिवर्तनके पक्षधर नहीं है, तो बिहारमें इसे रोकें । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution