आतिफने नाम परिवर्तितकर अल्पायु बालिकाको फंसाया, अश्लील छायाचित्रोंसे धर्मान्तरणका दबाव
११ जुलाई, २०२१
उत्तर प्रदेशके भदोही जनपदके गोपीगंज थाना क्षेत्रमें शनिवार, १० जुलाईको पुनः ‘लवजिहाद’की एक घटना ज्ञात हुई । एक मुसलमान युवक आतिफने सामाजिक जालस्थानपर अपना नाम परिवर्तितकर एक अल्पायु लडकीसे मित्रता की । उससे शारीरिक सम्बन्ध बनाए तथा उसके छायाचित्र ले लिए । कालान्तरमें वही छायाचित्र ‘वायरल’ करनेकी धमकी देकर उससे धन लेने लगा तथा उसपर धर्मान्तरण हेतु दबाव बनाने लगा ।
‘पुलिस’ने आतिफको बन्दी बना लिया है तथा उसके विरुद्ध परिवाद प्रविष्ट कर लिया गया है ।
उत्तर प्रदेशमें योगी शासनद्वारा ‘लव जिहाद’ तथा धर्मान्तरणके विरुद्ध कठोर नियम बनाए गए हैं; अतः आरोपीको कठोर दण्ड मिलेगा, ऐसी न्यायालयसे अपेक्षा है; परन्तु हिन्दुओंने भी अपने बालकोंको संस्कार देना ही होगा, यह भी हमें ध्यान रखना है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply