‘नासा’में प्रशिक्षण लेती युवतीकी ‘मेज’पर देवियोंकी मूर्तियां देख हिन्दू विरोधी वामपन्थियोंने की टिप्पणी


१२ जुलाई, २०२१
        अमेरिकी अन्तरिक्ष कार्यालय ‘नासा’ने ‘ट्विटर’पर १० जुलाई २०२१ को अपने यहां प्रशिक्षित ४ कर्मचारियोंके छायाचित्र साझा किए । इनमें एक हिन्दू युवती भी है, जिसके निकट ‘मेज’पर हिन्दू देवी-देवताओंकी मूर्तियां एवं भीतपर (दीवारपर) देवताओंके चित्र दृष्टिगत हो रहे हैं ।
         ‘ट्विटर’पर इसके विरुद्ध टिप्पणियां साझा होने लगीं । एक ईसाई आन्द्रे पॉवेलने इस चित्रको व्यथित करनेवाला बताया । एक व्याख्याता अशोक स्वाईंने लिखा कि हिन्दू बच्चीको भगवानसे घिरे होनेकी क्या आवश्यकता है ? क्या हम इनके बिना कुछ नहीं कर सकते ?
           ऐसे घृणास्पद वाक्योंपर हिन्दुओंने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे हिन्दुओंके प्रति घृणा, क्रोध बताया ।
       वैसे यह युवती अपने ‘मेज’पर क्या रखे ? यह उसका अपना विचार था; पर अधिकतर अन्य धर्मीय अथवा भारतीय वामपन्थी मानसिकतायुक्त लोग हिन्दू धर्मपर अकारण टिप्पणीकर अपनी बुद्धिका प्रदर्शन करनेसे नहीं चूकते । युवतीका धर्मप्रेम अभिनन्दन योग्य है, सभीको इनसे सीख लेनी चाहिए और कहीं भी रहें, धर्मपालन अवश्य ही करना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : डू पॉलिटिक्स


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution