‘एसटीएफ’ने जमात-उल-मुजाहिदीके तीन सन्दिग्ध आतङ्कवादियोंको कोलकातासे बनाया बन्दी, कई माहसे थे छुपे हुए


११ जुलाई, २०२१
      कोलकाता ‘पुलिस’की ‘स्पेशल टास्क फोर्स’ने ११ जुलाई २०२१, रविवारको बडी कार्यवाहीको परिणाम दिया । बताया जा रहा है कि ‘एसटीएफ’ने आतङ्कवादी सङ्गठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेशके तीन संदिग्ध आतङ्कियोंको बन्दी बनाया है । इनके पाससे कई सन्दिग्ध सामग्री भी प्राप्तकी गई है ।
      ‘मीडिया’ प्रस्तुतिके अनुसार, कोलकाता ‘पुलिस’की ‘स्पेशल टास्क फोर्स’को आज ‘जमात-उल-मुजाहिदीन’ बांग्लादेशके कुछ आतङ्कियोंके हरिदेवपुरमें होनेका समाचार मिला । ‘जेएमबी’के ये तीनों सन्दिग्ध आतङ्कवादी कुछ माहसे यहां भाडेके एक भवनमें रह रहे थे । एक वरिष्ठ ‘पुलिस’ अधिकारीने बताया कि गुप्त सूचना मिलनेके पश्चात इन तीनोंको रविवारको दक्षिण कोलकाताके हरिदेवपुर क्षेत्रसे बन्दी बनाया गया ।
       विचारणीय है कि बांग्लादेशमें ‘जमात-उल-मुजाहिदीन’ एक सक्रिय इस्लामी आतङ्कवादी सङ्गठन है । इसे ‘यूके’द्वारा एक आतङ्कवादी समूहके रूपमें भी सूचीबद्ध किया गया है ।
        बंगाल आतङ्कियोंके लिए पोषक स्थल बन चुका है । ऐसा शासन, जो इनका पोषण करे, उसका शासन करना सङ्कटप्रद है । यथासमय इन्हें मिटाना आवश्यक है, अन्यथा स्थिति भयावह हो सकती है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution