राज कुंद्रा और उनके सहयोगियोंके ‘व्हाट्सएप्प चैट्स’का रहस्योद्घाटन, अश्लील चलचित्रसे प्रतिदिवस ‘लाखों’का धनार्जन (कमाई) 


२१ जुलाई, २०२१
      ‘बॉलीवुड’ अभिनेत्री शिल्पा शेट्टीके पति और व्यापारी राज कुंद्राको मुंबई पुलिसकी ‘क्राइम ब्रांच’ने अश्लील चलचित्रोंको बनाकर अन्तर्जालपर विक्रय करनेके प्रकरणमें बन्दी बनाया है । अब इस घटनामें कुछ ‘व्हाट्सएप्प चैट्स’ सामने आए हैं, जिन्हें राज कुंद्राका बताया जा रहा है । इन्हें इस घटनामें महत्त्वपूर्ण प्रमाण भी कहा जा रहा है ।
      एक ‘व्हाट्सएप्प चैट’में वार्ता हो रही है कि कुल ‘ऑर्डर्स’की संख्या ६५८ हैं, वहीं इससे १,६५,९२३ ‘कॉइंस’का धनार्जन हुआ है; यद्यपि भारतीय रुपएमें २.१४ लाख और ‘MTD सेल’ ५५ लाख बताया गया है । साथ ही इसमें ‘कंटेंट मार्केटिंग’की वार्ता भी हो रही हैं । वहीं एक ‘चैट’में कुल ‘ऑर्डर्स’ १४३३ बताते हुए ‘MTD सेल’ २७.८१ लाख रुपए बताया गया है । एक अन्य ‘चैट’में यह अंक ३४.२० लाख रुपए है ।
      इस घटनामें ‘मॉडल’ शर्लिन चोपडाका नाम भी सामने आया है, जो अभद्र ‘कंटेंट्स’ बनाकर अपने ‘ऐप्प’पर डालनेके लिए जानी जाती हैं । इस घटनामें एकता कपूरतक अपना वक्तव्य प्रविष्ट करा चुकी हैं । उनके ‘पोर्टल AltBalaji’पर अश्लीलता फैलानेके आरोप लगते रहे हैं । पूनम पांडेने राज कुंद्रापर अपने दृश्यपट चुरानेका आरोप लगाया था । महाराष्ट्रके ‘साइबर सेल’ने पूनम और शर्लिनके वक्तव्य प्रविष्ट किए थे ।
       ‘बॉलीवुड’का इतिहास आरम्भसे ही अभद्रतासे परिपूर्ण रहा है, जो दृश्यपटोंके माध्यमसे दिखाया जाता है; किन्तु जबसे ये व्यवसाय इस चलचित्र जगतमें आया है, तबसे यह धनार्जनका एक मुख्य स्रोत बनकर रह गया है । धनके प्रलोभनमें आजके युवा कुछ भी करनेसे पीछे नहीं हटते हैं । यह धर्म शिक्षणका अभाव ही तो है, जो हिन्दू राष्ट्रकी स्थापनाके पश्चात परिवर्तित होता दिखाई देगा; अतः युवाओंको उचित मार्गपर लाने हेतु व ऐसे राष्ट्रद्रोहियोंको समाप्त करने हेतु हिन्दू राष्ट्र ही एक मात्र पर्याय है ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution