हिन्दू जागरण मंचके विरोधके पश्चात ईसाई धर्मान्तरण करा रहे ५ लोगोंको उत्तर प्रदेश पुलिसने बनाया बन्दी
२१ जुलाई, २०२१
उत्तर प्रदेशके जनपद कासगंजके थाना सिकंदरपुर वैश्य, गांव गंगपुरमें रविवार,१८ जुलाईको हिन्दू जागरण मंचके कार्यकर्ताओंको ईसाई धर्मका प्रचार करनेवाले लोगोंद्वारा धर्मान्तरण करानेकी सूचना मिलनेपर उनका विरोध किया तो उन लोगोंने उनके साथ मारपीट की । उन्होंने तुरन्त इसकी सूचना पुलिसको दी । पुलिसने उसी समय पहुंचकर आरोपियोंके आसपास ढूंढा तो एक पुस्तक मिली, जिसमें हिन्दू देवी-देवताओंके विरुद्ध अभद्र टिप्पणियां लिखी हुई मिली ।
पुलिसने उसी समय ६ धर्मान्तरण आरोपियोंके विरुद्ध प्राथमिकी सूचना प्रविष्टकर ५ लोगोंको बन्दी बना लिया । हिन्दू जागरण मंचने श्रीनिवास, कुलदीप निवासी लधौली, राहुल कुमार निवासी कपिपुरा जैथरा, शिवकुमार निवासी गांव नगला, रामजीत और दुर्गेश निवासी हरौडा, रामपाल निवासी गंगपुर और किशन निवासी नगला बोडारपर धर्म परिवर्तनका आरोप लगाया है ।
उत्तर प्रदेशमें प्रतिदिन धर्मान्तरण, ‘लवजिहाद’ हिंसा इत्यादि विषयोंमें वृद्धि होती जा रही है । इससे ज्ञात होता है कि अपराधियोंमें पुलिस प्रशासन और नूतन बने विधानोंका लेशमात्र भी भय नहीं है । यह सब प्रशासनद्वारा उचित कार्यवाही व कठोर दण्ड न देनेका ही परिणाम है । सभी हिन्दुओंको अपना कर्तव्य करते हुए ऐसे अपराधियोंकी प्रत्येक कृतिपर विशेष दृष्टि रखते हुए सतर्क रहना होगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply