मुनव्वर रानाने कहा, ‘मुसलमान भयके कारण देता है ८ बच्चोंको जन्म’
१९ जुलाई, २०२१
विवादित ‘उर्दू’ कवि (शायर) मुनव्वर राना इन दिनों एकके पश्चात एक विवादित वक्तव्य देकर पुनः विवादोंमें हैं । उत्तर प्रदेशमें मुख्यमन्त्री योगीके पुनः सत्तामें आनेपर प्रदेश छोडनेवाले वक्तव्यके पश्चात अब उन्होंने एक और बडा वक्तव्य दिया है । मुनव्वर रानाने १८ जुलाई, रविवारको कहा, “मुसलमान ८ सन्तानोंको इसलिए जन्म देते हैं; क्योंकि उनको भय है कि उनकी २ सन्तानोंको आतङ्कवादी बनाके उनकी हत्या कर दी जाएगी और २ की ‘कोरोना’ सङ्क्रमणसे मृत्यु हो जाएगी । वहीं ४ माता-पिताके शवको ‘कब्र’ तक पहुंचानेके लिए तो जीवित रहेंगे ।”
उन्होंने कहा, “निर्धन लडकोंको आतङ्कवादी बताया जा रहा है और साधारणसे ‘प्रेशर कुकर’को विस्फोटक । मुझे भय लग रहा है कि मैं भी पाकिस्तान कवि सम्मेलनके (मुशायरेके) लिए जाता रहता हूं और गत दिवस ‘प्रेशर कुकर’ क्रय कर लाया हूं; सम्भवतः ‘एटीएस’ मुझे भी आतङ्की और ‘तालिबानी’ समझकर बन्दी न बना ले ।”
विचारणीय है कि ‘भाजपा’ने आज (१८ जुलाई) मुनव्वर रानाको उत्तर प्रदेशमें योगीके पुनः सत्तामें आनेपर प्रदेश छोडनेवाले वक्तव्यपर कठोर उत्तर दिया है । ‘भाजपा’ प्रवक्ता राकेश त्रिपाठीने कहा, “मुनव्वर रानाको इस देशने, प्रदेशने बडा सम्मान दिया है । ‘सिर-माथे’पर बिठाया; किन्तु अब वे निरन्तर राजनीतिक टिप्पणियां कर रहे हैं ।”
समय आ गया है कि देश अब मुनव्वर राना जैसे राष्ट्र विरोधी लोगोंका बहिष्कार करें और केन्द्र शासनको चाहिए कि ऐसे लोगोंपर कठोरतम कार्यवाही करे, जिससे भविष्यमें देशके विरोधमें कोई स्वर न उठा पाए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply